~ मे री सैंतालीस साल की माँ, पिछले पाँच सालों में, जबसे मैंने घर छोड़ा है... शायद इन दिनों सबसे ज्यादा खुश रहती है। ये मैं नहीं, वो खुद कहती रहती हैं आजकल। उन्हें वो हर अच्छी बुरी चीज मुझे दिखानी होती हैं, जो वो इन पाँच सालों में मुझे याद कर कर के, खुद अकेली देखती रही। अकेली हंसती रही, कुठती रहीं। फिर फोन पे बताई बातों में वो स्वाद आ भी कहा पता हैं। हर पांच मिनट बाद उनका, "छोटी देख","छोटी देख" सुनाई दे देता है। चाहे वो सब्ज़ी के ठेले पर दिखा एक बहुत बड़ा तरबूज़ हो, या अलमारी साफ़ करते समय हमारे मिले पुराने कपड़े। लोग गलत ही कहते हैं कि दुल्हन के चेहरे की रौनक हसीन होती हैं। तुम कभी उस माँ का चेहरा देखो, जिसे अभी अभी पता चला हो कि उसकी सारी औलादें तीन महीनों तक सिर्फ़ उसके साथ रहेंगी। फिर से उसके प्राण पियेंगी। जो झूमती गाती, टूटे घुटनों से फुदकती, वो खिलखिला जाती हैं, मैं सोचती हूं कोई किसी से इतना प्यार कैसे कर सकता हैं। मेरे घर के बाहर ये देहशती बीमारी हज़ारों लोगो को रोज़ाना चपेट में ले रहीं हैं, और घर के अंदर, इस आनंदित माहौल में, जाने कब ये रिवाज़ ब...
~ अजीब सी बाते करता हैं वो, पर अच्छा लगता हैं, कुछ तो, बोलता रहता हैं सुनाई नहीं देती मुझे उसकी बातें सारी उसकी छाती में, मेरा एक कान धंसा रहता हैं पर जितनी भी बातें सुन पाती हूं, उसकी धड़कनों की तालमेल में, सब अच्छा लगता हैं। अब कहूं , ' शांति मिलती हैं ' तो ना तुम समझ पाओगे, और समझाना चाहूं, तो ना में समझा पाऊंगी। पर अगर अभी, तुम आकर देख पाओ तो वो शांति दिख जाएंगी तुम्हे, मेरे चेहरे पर, अभी आकर सुन पाओ, तो वो शांति सुन पाओगे, मेरे लिपटने पर और समझ पाओगे तुम, कि क्यों अच्छा लगता हैं, तुम्हारे साथ, सिर्फ तुम्हारे साथ। क्यों झेंप जाती हूं, आंखे मिंचा कर क्यों घूरती रहती हूं, चूमती रहती हूं, तुम आ पाते, तो जान पाते, कि कैसे तुम्हारी हरकतों को, तुम्हारी भीनी सी पसीने की खुशबू को, मैं सिर्फ, याद करके भी खुश हो लेती हूं, थोड़ा मुस्कुरा लेती हूं, बुरा दिन गया हो तो थोड़ा सो जाती हूं, याद करते करते, थोड़ा और बेह लेती हूं, तुम्हारी बातों में जब तुम होते नहीं हो आस - पास। पता चल पाता तुम्हे, कैसे मुझे तुम्हारे ना होने पर तुम्हें सोचना भी अच्छा लगता हैं। तुम्हारे होने ...